मैत्री विद्या निकेतन
MGM

एमजीएम पब्लिक स्कूल शांति नगर में समावेशी शिक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

MGM Public School, शांति नगर, भिलाई में 6 एवं 7 मई 2026 को “समावेशी शिक्षा” विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme - CBP) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम COE Bhubaneswar के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जो सीबीएसई द्वारा निर्धारित शिक्षकों के लिए 50 घंटे के वार्षिक प्रशिक्षण के अनुरूप था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उप-प्राचार्या प्रभारी श्रीमती पुण्यवती रेड्डी ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एंसी वर्गीज़ ने अपने संबोधन में आधुनिक शिक्षा में समावेशी शिक्षण पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

kd school
Ad


कार्यक्रम के संसाधन व्यक्ति (Resource Persons) के रूप में Kalpana Singh, प्राचार्या, डीपीएस चांपा एवं Vineeta Mairal, प्राचार्या, केपीएस इंटरनेशनल, नया रायपुर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में आसपास के विद्यालयों, जैसे KPS Sundar Nagar तथा St. Xavier’s School के शिक्षकों ने भी सहभागिता की, जिससे सहयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा मिला।

Sarada


सत्रों में कार्यशाला विषय से संबंधित संवादात्मक व्याख्यान, चर्चाएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा अपने विचार साझा किए, जिससे शिक्षण-अधिगम का अनुभव अत्यंत जीवंत एवं समृद्ध बना। व्यावहारिक गतिविधियों एवं समूह कार्यों के माध्यम से प्रतिभागियों को सीखी गई अवधारणाओं को व्यवहार में लागू करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का प्रथम दिवस सकारात्मक एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने अगले दिन आयोजित होने वाले सत्रों के प्रति गहरी रुचि एवं उत्साह व्यक्त किया।

MGM
खाटू श्याम
Ad
अतुल पर्वत