मैत्री विद्या निकेतन
MGM

दुखद खबर: कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल चंद साहू के पिता उत्तम चंद साहू जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल साहू के पिता उत्तम चंद साहू जी का निधन रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो गया है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

kd school
Ad
ST collage

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। स्थानीय लोगों के बीच उनकी एक अलग पहचान थी और वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

Sarada

अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:30 बजे रामनगर मुक्तिधाम श्मशान घाट में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

Ad

प्रदेश सचिव अतुल साहू ने अपने पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ एक पिता, बल्कि अपने मार्गदर्शक को खो दिया है। उनके जीवन के मूल्य और आदर्श हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

स्पर्स
क्रिश्चियन कॉलेज