मैत्री विद्या निकेतन
MGM

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में भाजपा नेता ऋतुपर्ण सिंह, मोनिका सिंह और उनके परिजन बारात के दौरान लंबी बंदूक से हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।

kd school
Ad
ST collage

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारात के बीच बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और उसी भीड़ के बीच एक ही बंदूक से बारी-बारी फायरिंग की जा रही है। इतना ही नहीं, वीडियो के एक हिस्से में एक बच्चे के हाथ में भी बंदूक दिखाई दे रही है। हालांकि बच्चे ने फायर किया या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Sarada

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शादी समारोह में इस तरह खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस्तेमाल की गई बंदूक लाइसेंसी थी या नहीं।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो पुलिस तक भी पहुंच चुका है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर जांच की बात कह रही है। समारोह स्थल पर भारी भीड़ मौजूद होने के कारण पुलिस यह भी जांच करेगी कि फायरिंग से किसी की जान को खतरा तो नहीं हुआ।

Ad

मामला भाजपा नेता और उनके परिवार से जुड़ा होने के कारण लोगों की नजर अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। देखना होगा कि पुलिस इस मामले में सिर्फ जांच तक सीमित रहती है या फिर हर्ष फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन को लेकर कानूनी कार्रवाई भी करती है।

स्पर्स
क्रिश्चियन कॉलेज