छत्तीसगढ़

हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? कोहका में अवैध पेट्रोल पंप के गड्ढे से बिजली पोल पर मंडरा रहा खतरा

भिलाई। कुरूद रोड स्थित कोहका क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे पेट्रोल पंप निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क किनारे करीब 12 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे वहां स्थित बिजली पोल की नींव कमजोर होने की आशंका पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक शारदा गुप्ता ने इस गंभीर मामले की शिकायत नगर निगम आयुक्त से की थी। शिकायत के बाद निगम आयुक्त ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन निरीक्षण के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

मुकेश
Sarada

स्थानीय नागरिकों के अनुसार जिस स्थान पर गड्ढा खोदा गया है, उसके ठीक समीप एक स्कूल संचालित होता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे बच्चे आते-जाते हैं। इसके अलावा यह मुख्य मार्ग से लगा हुआ क्षेत्र है, जहां दिनभर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि कोई वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर जाए या बिजली पोल धराशायी हो जाए तो गंभीर जनहानि हो सकती है।

खाटू श्याम
Ad

नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन ने अवैध पेट्रोल पंप निर्माण पर रोक तो लगा दी है, लेकिन निर्माण स्थल पर बने खतरनाक गड्ढे को सुरक्षित करने या भरने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Ad

शारदा गुप्ता ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा हो। इस मामले की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

उन्होंने मांग की कि बिजली पोल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल तकनीकी परीक्षण कराया जाए, खोदे गए गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरवाया जाए तथा बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए निर्माण कार्य कराने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनसुरक्षा से जुड़े इस मामले को प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।

इस संबंध में क्षेत्र के जे. आनंद, बसंत भारती, प्रशांत पासवान, सुगंधी वर्मा, निर्मल भारती, संतोष सोनी, योगेश यदु, संजय शर्मा, विनोद उपाध्याय, कन्हैया सोनी, बृजमोहन उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, विशालदीप नायर, सुभाष शर्मा, मदन सेन, पारस जंघेल, नितेश मिश्रा, विजय साहू, राजेश सिंह, सुनील मौर्य, बंटी नाहर, जेपी घनघोरकर, संगम अग्रवाल, संतोष जायसवाल, गुरनाम सिंह, भास्कर राव, अखिलेश वर्मा, महेश वर्मा, राजेश प्रधान, गौरी चक्रवर्ती, भास्कर तिवारी, रमेश देशमुख, नेहरू साहू, अशोक द्विवेदी, हरीशचंद्र भारती, संजय दुबे, गिरीश खापर्डे, दिलीप दामले, नरेश, मुकेश, अजय प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, अफजल अहमद, प्रदीप पांडे, संचिन गुप्ता, ओपी गुप्ता, विमलेश पांडे और ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।