छत्तीसगढ़

17 साल की जलसेवा को आईजी अभिषेक शांडिल्य और सीजू एंथोनी ने किया सलाम, हुडको प्याऊ घर का भव्य समापन

भिलाई। भीषण गर्मी में राहगीरों और आम लोगों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से हुडको सेवा समिति द्वारा संचालित प्याऊ घर का भव्य समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य तथा महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी थे।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

समारोह के दौरान दोनों अतिथियों ने विधिवत रूप से प्याऊ घर के सेवा कार्यों का समापन किया और समिति के सदस्यों द्वारा वर्षों से किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आईजी अभिषेक शांडिल्य ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से लगातार नि:स्वार्थ भाव से आम जनता को पेयजल उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी अवधि तक बिना किसी अपेक्षा के समाज सेवा की परंपरा को बनाए रखना अपने आप में एक मिसाल है और यह अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

मुकेश
Sarada

महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी ने भी समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्मी के दिनों में प्याऊ घर के माध्यम से हजारों लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्य सामाजिक एकता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

खाटू श्याम
Ad

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हुडको सेवा समिति पिछले 17 वर्षों से लगातार गर्मी के मौसम में प्याऊ घर संचालित कर राहगीरों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नि:शुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराती रही है। इस सेवा अभियान को क्षेत्रवासियों का लगातार सहयोग और समर्थन मिलता रहा है।

Ad

कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनकल्याण और समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

इस अवसर पर संदीप सिंह गुर्जर, कमल सतपति, दिनेश हानियां, मोहन चौधरी, अजय वर्मा, दिनेश यादव, नरेश, शनिदेव, मनीष भार्गव, अनिल पाटील, अरुण तिवारी, संजय गुर्जर, एजाज खान, राजेंद्र साहू, धनेश कुमार, संजय खरसे, सविता सिंह, निकिता सिंगने, संतोष गीते, सी.डी. देशमुख, अनवर सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।