छत्तीसगढ़

विधायक रिकेश की पहल रंग लाई, अगस्त से शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

भिलाई नगर, 18 जून। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज तक 2.5 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य को लोक निर्माण विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना पर 7.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और निर्माण कार्य अगस्त माह से शुरू होने की संभावना है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स


विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। सड़क बनने से मेडिकल कॉलेज, आसपास की कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा मरीजों और छात्रों की आवाजाही आसान होगी।

मुकेश
Sarada


उन्होंने बताया कि वैशाली नगर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए सड़कों के विकास के साथ-साथ तीन ओवरब्रिजों की स्वीकृति भी मिली है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

खाटू श्याम
Ad


विधायक सेन ने कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए वैशाली नगर को बेहतर और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की नई आधारशिला साबित होगी।

Ad