छत्तीसगढ़

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रबुद्धजन सम्मान एवं जनसंपर्क अभियान

भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला भिलाई द्वारा "प्रबुद्धजन सम्मान एवं जनसंपर्क अभियान" के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं शिक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित विभूतियों का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। अभियान का उद्देश्य शिक्षा जगत के अनुभवी व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करना रहा।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के संस्थापक श्री आई.पी. मिश्रा, पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती मोहनी देवी उपाध्याय, तुलाराम आर्य कन्या विद्यालय की पूर्व प्राचार्य श्रीमती हेमलता गुप्ता तथा कृष्णा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री मदन मोहन त्रिपाठी से उनके निवास पर भेंट कर उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुकेश
Sarada

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है और शिक्षकों व शिक्षाविदों का योगदान राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति सहित अनेक महत्वपूर्ण सुधारों के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा और गति प्रदान करने का कार्य किया गया है। ऐसे में शिक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों का सम्मान कर उनके अनुभवों और सुझावों को समाज एवं संगठन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

खाटू श्याम
Ad

सम्मानित शिक्षाविदों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शिक्षकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को सम्मान मिलना सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

Ad

इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश रायपुर संभाग प्रभारी श्री बृजमोहन उपाध्याय, जिला संयोजक श्री विनोद उपाध्याय, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संवाद प्रमुख श्री शारदा गुप्ता, शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्री अम्बिका द्विवेदी, श्री सूर्यकांत पांडेय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री निशु पाण्डेय, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य श्री अनिल सोनी, श्री शिवाजी सिंह एवं श्री रजनीश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा संचालित यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों से संपर्क कर उनका सम्मान किया जाएगा तथा समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।