छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड स्थित शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। नदी किनारे बसे गौलीटोला गांव के समीप ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को देखा, जिसके बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में वन अमले की तैनाती कर दी गई है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

जानकारी के अनुसार अंबागढ़ चौकी नगर शिवनाथ नदी के तट पर बसा हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रतिदिन नदी का उपयोग निस्तार, पशुओं को पानी पिलाने तथा अन्य दैनिक कार्यों के लिए करते हैं। ऐसे में नदी में मगरमच्छ दिखाई देने की खबर से लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

मुकेश
Sarada

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराया। वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को नदी के किनारे जाने और पानी में उतरने से बचने की सलाह दी जा रही है। साथ ही बच्चों और पशुओं को भी नदी के आसपास अकेले नहीं छोड़ने की चेतावनी दी गई है।

खाटू श्याम
Ad

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में स्थित मोंगरा डेम के कारण पूर्व में भी मगरमच्छों की मौजूदगी सामने आ चुकी है। इससे पहले भी वन अमले द्वारा मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है। वर्तमान मामले में भी विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए है और मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Ad

डीएफओ ने बताया कि क्षेत्र में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यदि मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ता है तो उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर उचित स्थान पर छोड़े जाने की कार्रवाई की जाएगी।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

फिलहाल वन विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल विभाग को सूचित करने की अपील की है। वहीं मगरमच्छ की मौजूदगी को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में भय और सतर्कता दोनों का माहौल बना हुआ है।

डीएफओ ने लोगों से की ऐतिहात बरतने की अपील

इस पूरे मामले को लेकर मोहला- मानपुर, अंबागढ़- चौकी डीएफओ दिनेश पटेल ने कहा कि, शिवनाथ नदी के तटीय गांवो के आम लोगों को सतर्क रहने के लिए बुनियादी कराई जा रही है नदी में सीधे ना घुसे इसके लिए ऐतिहात बरतने की अपील की जा रही है।