मैत्री विद्या निकेतन
MGM

भेंट मुलाकात में लोगों ने बताई वार्ड की समस्याएं...,मूलभूत समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता:- विधायक देवेंद्र

भिलाई नगर// भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में क्षेत्र के लोगों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान खुर्सीपार, छावनी, नंदिनी रोड, हुडको,  सेक्टर 7 और 8 के रहवासियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।
 

kd school
Ad

आत्मानंद स्कूल में अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश हेतु सेक्शन बढाने की मांग की। प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में टाउनशिप के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले परिवार के बच्चों को आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश के लिए अपात्र बताये जाने,पेयजल संकट एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के संबंध में विधायक को अवगत कराया।

Sarada

विधायक यादव ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। 

MGM
खाटू श्याम
Ad

वाटर एटीएम को लेकर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करेंगे। वहीं हुडको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष दानेश्वरी साहू एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों ने मुलाकात कर  कमेटी की आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।

Ad
अतुल पर्वत