छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में

भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

Bharti college
स्पर्स

पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

मुकेश
Sarada

फरार आरोपियों से पूछताछ में घटना में अपनी सहभागिता स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

खाटू श्याम
Rungta

औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

संक्षिप्त विवरण :

अलताब
शमशेर

दिनांक 24.05.2026 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया।

रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपियों द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर चोरी कर बाहर ले जाने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान सीआईएसएफ की सतर्कता एवं तत्परता से आरोपी पकड़े गए तथा थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

घटनास्थल :

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP), प्लेट मिल-03 के पीछे, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. आकाश कुहीकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी एमआईजी-02, क्वार्टर नं. 1745, ढांचा भवन, कुरूद, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
2. प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बजरंग पारा, मरोदा रेलवे स्टेशन के पास, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. नेमचंद यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, बीआरपी कॉलोनी, स्टेशन मरोदा, जिला दुर्ग (पूर्व में गिरफ्तार)।

जप्त सामग्री :

1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर।
2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000।

सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।