छत्तीसगढ़

वार्ड 40 में गुणवत्ताहीन नाली निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ना सुधारने के कारण जल संकट से नागरिक परेशान,निगम प्रशासन शीघ्र सुधार करें नहीं तो आंदोलन किया जाएगा: धीरज बाकलीवाल

शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 40 सुराना कॉलेज वार्ड के सम्मानित नागरिकों के आव्हान पर वार्ड का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। जनसमस्याओं को सुनने के पश्चात वार्ड क्रमांक 40 स्थित बाबा आटा चक्की वाली लाइन में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

Bharti college
स्पर्स

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण क्षेत्रवासियों को पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त कर क्षेत्रवासियों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

मुकेश
Sarada

इस दौरान दुर्ग नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अलताफ अहमद साहिल शर्मा, शानू सिन्हा, पाशी अली सहित वार्ड महिलाएं उपस्थित थी।

खाटू श्याम
Rungta