छत्तीसगढ़

जमीन के हिसाब-किताब के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार जप्त

जमीन की खरीदी-बिक्री के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पूर्व नियोजित तरीके से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।

Bharti college
स्पर्स

मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं धारदार हथियार जप्त किया।

मुकेश
Sarada

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CP 6008, एक मोटरसाइकिल एवं एक धारदार हथियार बरामद किया गया।

खाटू श्याम
Rungta

प्रकरण में 2 अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

संक्षिप्त विवरण :

अलताब
शमशेर

दिनांक 25.07.2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रार्थी विनय कुमार सिंह अपने जीजा नरेंद्र सिंह एवं साथी रूपेश यादव के साथ देवभूमि लेआउट स्थित कार्यालय में जमीन की खरीदी-बिक्री के हिसाब-किताब के संबंध में पहुंचे थे। वहां पूर्व से मौजूद आरोपीगण ने विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से प्रार्थी पक्ष पर हमला कर दिया। आरोपी विजय मेनन एवं उसके साथियों द्वारा धारदार हथियार तथा हाथ-मुक्कों से किए गए हमले में नरेंद्र सिंह सहित अन्य व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं, जिससे नरेंद्र सिंह बेहोश होकर गिर गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार जप्त किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में पूर्व नियोजित षड्यंत्र एवं सामूहिक अपराध से संबंधित साक्ष्य प्राप्त होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 109, 115(2), 296, 351(3), 61(2) एवं 111 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

जमीन की खरीदी-बिक्री के लेन-देन एवं हिसाब-किताब को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी पक्ष को देवभूमि लेआउट कार्यालय बुलाया तथा एकत्रित होकर धारदार हथियार एवं हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला किया।

घटनास्थल :

देवभूमि लेआउट कार्यालय, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. विक्की सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी सुपेला, भिलाई।


2. रंजीत कुमार सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी हुडको, भिलाई।


3. रोशन लाल साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी गौरा चौक, थाना मोहन नगर, दुर्ग।


4. पप्पू कुमार सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी सेक्टर-7, भिलाई।


5. विजय मेनन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई।

जप्त सामग्री :

1. 01 नग धारदार हथियार।
2. 01 नग कार क्रमांक CG 07 CP 6008।
3. 01 नग मोटरसाइकिल।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही से घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं धारदार हथियार जप्त किए गए। प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि भूमि, वित्तीय अथवा व्यक्तिगत विवादों का समाधान विधिक एवं शांतिपूर्ण माध्यम से करें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।