छत्तीसगढ़

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार, दुर्ग समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए आगामी चार दिनों तक बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

Bharti college
स्पर्स

मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव और कोरबा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

मुकेश
Sarada

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, रायपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

खाटू श्याम
Rungta

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं। राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार को ऐसा रहा मौसम

अलताब
शमशेर

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। बारिश के चलते तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बसना, सरायपाली, सोनाखान, पिथौरा, बिलाईगढ़, सारंगढ़, बगीचा और कोरबा समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई।

हालांकि, इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि आगामी दिनों में सक्रिय मानसून के चलते बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।

इन जिलों में जारी हुआ यलो अलर्ट

* बिलासपुर
* रायगढ़
* जांजगीर-चांपा
* बलौदाबाजार
* महासमुंद
* राजनांदगांव
* कोरबा

मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली कड़कने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मानसून का असर बना रहने की संभावना है।