खाली
भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

दुर्ग संभाग: कारोबारी की कार से 65 लाख रुपये नकद बरामद, पुलिस जांच में जुटी

बालोद। दुर्ग संभाग के बालोद जिले में पुलिस जांच के दौरान एक बड़ी नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया। पुरूर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 65 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। कार में मौजूद व्यक्ति की पहचान बालोद निवासी किराना व्यवसायी अमित रतन बोहरा के रूप में हुई है।

MGM School se 6
Ad
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुरूर थाना पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई। नकदी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रकम को अपने कब्जे में ले लिया।

भारती
Sarada

बताया जा रहा है कि अमित रतन बोहरा बालोद में किराना व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी नकद राशि कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

समशेर सिद्दीकी
खाटू श्याम
Ad

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकदी से जुड़े दस्तावेजों और लेनदेन की जानकारी की भी जांच की जा रही है। यदि रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए तो मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Ad

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज