भिलाई पब्लिक स्कूल
MGM

46 डिग्री की तपिश में इंसानियत की मिसाल, महिला ट्रैफिक आरक्षक ने प्यास से बेहाल वृद्धा को पहुंचाई राहत

दुर्ग। भीषण गर्मी और 45 से 46 डिग्री तापमान के बीच जहां आम लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, वहीं दुर्ग यातायात पुलिस के जवान चिलचिलाती धूप में लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इसी बीच दुर्ग यातायात पुलिस की महिला नव आरक्षक केशर साहू ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

Ad
स्पर्स

घटना बुधवार 27 मई 2026 की है। राजेंद्र पार्क चौक दुर्ग में यातायात व्यवस्था संभालने के दौरान महिला नव आरक्षक केशर साहू की नजर एक वृद्ध महिला पर पड़ी, जो तेज गर्मी और प्यास के कारण बेहद परेशान दिखाई दे रही थीं। वृद्ध महिला की हालत देखकर महिला आरक्षक तुरंत उनके पास पहुंचीं और अपने पास उपलब्ध पानी उन्हें पिलाया। पानी मिलने के बाद वृद्ध महिला को काफी राहत मिली।

Sarada

महिला आरक्षक की इस संवेदनशीलता को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद कर मानवीय जिम्मेदारी भी निभा रही है।

खाटू श्याम
Ad

दुर्ग यातायात पुलिस लगातार भीषण गर्मी के बावजूद शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस जवान आम लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए भी तत्पर नजर आ रहे हैं।

Ad

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गर्मी के इस मौसम में पर्याप्त पानी पिएं, जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और रास्ते में किसी जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति को परेशानी में देखें तो उसकी मदद जरूर करें।

अलताब
क्रिश्चियन कॉलेज