खाली
छत्तीसगढ़

कोहका मंगल बाजार में गंदगी का अंबार, बहती नालियों से जनता परेशान; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

भिलाई। कोहका स्थित मंगल बाजार क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था और फैली गंदगी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश संवाद प्रमुख शारदा गुप्ता ने क्षेत्र का निरीक्षण कर नगर निगम प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोहका मंगल बाजार, पानी टंकी क्षेत्र तथा हनुमान मंदिर के पीछे का इलाका गंदगी, जाम नालियों और दुर्गंध की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

शारदा गुप्ता ने बताया कि पूरे क्षेत्र में कचरे का अंबार लगा हुआ है। कई स्थानों पर नालियां जाम हैं और उनका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से हनुमान मंदिर के पीछे नालियों का पानी सड़क पर बहने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है।

मुकेश
Sarada

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से क्षेत्र की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पानी टंकी के आसपास फैली गंदगी और कचरे के ढेर प्रशासन की उदासीनता को उजागर कर रहे हैं।

खाटू श्याम
Ad

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के दावों को स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। यदि प्रमुख बाजार क्षेत्र का यह हाल है, तो शहर के अन्य इलाकों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि पूरे क्षेत्र में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, जाम नालियों की सफाई कर उनकी मरम्मत कराई जाए तथा पानी टंकी और आसपास के क्षेत्रों से कचरा हटाकर नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Ad

स्थानीय नागरिकों ने यह भी मांग की है कि हनुमान मंदिर के पीछे वाले मार्ग पर ऊंची सड़क और बेहतर नाली निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव और गंदे पानी की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर

शारदा गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

इस मांग का समर्थन करने वालों में प्रमुख रूप से **कन्हैया सोनी, रमेश देशमुख, टिकेंद्र कुमार, अमरेंद्र शर्मा, रवि सिंह, विनोद उपाध्याय, निशु पांडे, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, बृजमोहन उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, विशालदीप नायर, अनिल सिंह, सुभाष शर्मा, नितेश मिश्रा, विजय साहू, राजेश सिंह, सुनील मौर्य, बंटी नाहर, जेपी घनघोरकर, संगम अग्रवाल, संतोष जायसवाल, गुरनाम सिंह, भास्कर राव, अखिलेश वर्मा, महेश वर्मा, राजेश प्रधान, गौरी चक्रवर्ती, भास्कर तिवारी, राजू, नेहरू साहू, अशोक द्विवेदी, छोटू पासवान, हरीशचंद्र भारती, टिंकू, संजय दुबे, गिरीश खापर्डे, दिलीप दामले, नरेश, संतोष सोनी, योगेश यदु, मुकेश, अजय प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, अफजल अहमद, प्रदीप पांडे, संचिन गुप्ता, ओपी गुप्ता, विमलेश पांडे, बसंत भारती और ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।