छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी का विरोध, कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में हुआ आयोजन

Bharti college
स्पर्स

भिलाई नगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम गोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार, 11 जुलाई को मैत्री गार्डन चौक रिसाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया।

मुकेश
Sarada

भाजपा की दोहरे इंजन वाली सरकार जिस तरह केंद्रीय एवं राज्य की जांच एजेंसी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी कर रही है उसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मैत्री गार्डन चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया।

खाटू श्याम
Ad

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हाथों में बीजेपी मुर्दाबाद के बैनर और पोस्टर लेकर रैली के रूप में कांग्रेसी चौक पर पहुंचे तो पुलिस बल सतर्क हो गया। पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों के हाथ से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस बल और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। आक्रोशित कांग्रेसियों ने जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी होश में आओ, कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के जम कर नारे लगे। पश्चात कांग्रेसियों ने दोनों पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जलते हुए पुतले को छीनने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। जलते पुतले को पुलिसकर्मियों ने पानी डालकर आग को बुझाया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,AICC सदस्य,विधायक,पूर्व विधायक, महापौर,पूर्व महापौर,सेवा दल,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, NSUI,अल्पसंख्यक  विभाग,पार्षद,पूर्व पार्षद,जोन अध्यक्ष,वार्ड अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठजन व कार्यकर्ता सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अलताब
शमशेर


ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल, के,नन्द कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष जी राजू नरसिंह नाथ सौरभ मिश्रा,गिरिवर साहू, रविंद्र सिंह लालचंद वर्मा हीरालालf साहू,राजेश चौधरी,सुरेश वर्मा,जितेश बंजारे,अमित सिंह,अजय यादव,भुनेश्वरी रानी,शोएब खान,अशोक साहू,अशोक सिन्हा, किरण नायडू, बसंत सिंह, संतू दास मानिकपुरी, बिरेन्द्र पाल, पेनुक नेताम,  विनय गजपाल, प्रदीप चटर्जी, हेमिन चतुर्वेदी, सरिता पाण्डेय, जयंती महानंद, आशा चंद्राकर, शबनम बेगम, रेखा देवी, प्रियंका गौतम, ममता यादव, जमुना ठाकुर,  तरुण बंजारे, अमृत पाल सिंह, प्रहलाद सागर, वेदराम यादव, राजू साहू, मनोज बंजारे, भेम शंकर, नंदू गुप्ता, दिवाकर गायकवाड, मोनेश बंछोर, जाहिर अब्बास, अनिल देशमुख, बबिता मानिकपुरी, अमन मिश्रा, शिशिर साहू, चंद्रभान ठाकुर, अशोक साहू, मोहन लाल साहू, सीमा साहू, मुकेश देवांगन, घनश्याम सिंह, शुभम वर्मा, सुरेन्द्र बाघमारे, यु आर मार्कंडेय, फ़क़ीर ठाकुर, संजू राव, दिनेश, प्रमोद यादव, संदीप कुमार, हिरामन सेन,नीता लोधी, गिरवर बंटी सभापति, भुनेश्वरी सत्री, शोएब मो खान, अजय यादव, राजेश कुमार साहू, गौरव श्रीवास्तव, सुमित सिंह, जितेश बंजारे, हीराशंकर साहू, जगदीश ठाकरे, संगीता सिंह, अंजलि भावते, रवि भावते, गायत्री सिन्हा, सेख अकरम, आनंद निर्मलकर, ओमनी साव, जी राजू, सौरभ मिश्रा, पोषण लाल चतुर्वेदी, सौरभ दत्ता, मो हबीब, अनमोल वर्मा, योगेश राव, मधु, भगेलू राम, राजेश चौधरी, सेवन ठाकुर, उमाशंकर साहू, सुरेश वर्मा, शिखा रॉय, अमित सिंह, विनोद गुप्ता, विक्की, अमन मिश्रा, उत्तम मेहर, सुशिल साहू, छगन साहू, अमित सिंह, रविंदर सिंह, मुकेश, निजामुद्दीन, एस, सी, ताम्रकार, भुनेश्वरी रानी, नरेश सागारवंशी, भुपत राम सिन्हा