भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भिलाई। समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय बीरा सिंह की 69वीं जयंती के अवसर पर आर्य नगर, कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई के कार्यालय में "बहुउद्देशीय प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार केंद्र" का शुभारंभ कराया। केंद्र का शुभारंभ उनकी माताजी श्रीमती कुलवंत कौर के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि स्वर्गीय बीरा सिंह का पूरा जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस स्वरोजगार केंद्र की शुरुआत की गई है, ताकि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।

Bharti college
स्पर्स

उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से माताओं एवं बहनों को सिलाई-कढ़ाई, दोना-पत्तल निर्माण, झाड़ू निर्माण, रुई-बाती एवं दीया निर्माण, अगरबत्ती निर्माण सहित कई स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशिक्षण के जरिए महिलाओं के कौशल का विकास होगा और वे स्वयं का रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।

मुकेश
Sarada

उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकता है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराने में सहयोग देना है।

खाटू श्याम
Ad

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बीरा सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक था तथा उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और आत्मनिर्भरता का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, माताएं, बहनें एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम बताया।

अलताब
शमशेर