छत्तीसगढ़

अब बेटी के जन्म पर 21 हजार की एफडी, 18 साल बाद मिलेंगे करीब 1 लाख...,भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विधायक रिकेश का एक और बड़ा तोहफा

भिलाई नगर, 11 जुलाई। विधायक रिकेश सेन ने भारतीय जनता पार्टी के वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी कार्यकर्ताओं के सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी आठ विशेष योजनाओं की घोषणा के बाद अब उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कन्या भविष्य सुरक्षा योजना का ऐलान किया है, जो 10 अगस्त 2026 से लागू होगी।

Bharti college
स्पर्स

विधायक श्री सेन ने बताया कि 10 अगस्त 2026 के बाद वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर यदि कन्या का जन्म होता है, तो उस नवजात बेटी के नाम पर 21,000 की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) कराई जाएगी। यह राशि 18 वर्ष की अवधि पूरी होने पर परिपक्व होगी और तब बेटी को करीब 1 लाख रूपये की राशि प्राप्त होगी। यह आर्थिक सहयोग उसकी उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता या विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों पर परिवार के लिए संबल बनेगा।

मुकेश
Sarada

श्री सेन ने कहा कि बेटी केवल परिवार की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होती है। उनका प्रयास है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की बेटियों का भविष्य आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित और सशक्त बने।

खाटू श्याम
Ad

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब विधायक रिकेश सेन पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण से जुड़ी आठ कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत कर चुके हैं, जिनका लाभ भी 10 अगस्त 2026 से मिलना प्रारंभ होगा। इन योजनाओं का उद्देश्य वर्षों तक संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जनसेवा के केंद्र में स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान

अलताब
शमशेर

विधायक रिकेश सेन का जनप्रतिनिधित्व केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन की पहुंच तक लाने के उद्देश्य से कई अभिनव योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ हजारों परिवारों को मिल रहा है।

1 मई 2026 से संचालित मां-शिशु सुरक्षा कवच योजना के माध्यम से जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सुरक्षा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा उनकी पहल पर क्षेत्र में पावर चश्मा वितरण, निःशुल्क एक्स-रे, सोनोग्राफी, डायलिसिस सुविधा तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इन योजनाओं ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के इलाज का बोझ कम करने के साथ हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

सेवा आधारित राजनीति की नई पहचान

लगातार जनहित और कार्यकर्ता हित की योजनाओं के माध्यम से विधायक रिकेश सेन ने यह संदेश दिया है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य को मजबूत करना भी है।


स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, मातृ-शिशु कल्याण और अब बेटी के भविष्य को आर्थिक संबल देने वाली एफडी योजना उनके उस दूरदर्शी विजन का प्रमाण है, जिसमें संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं और विधानसभा की जनता के जीवन को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने का स्पष्ट संकल्प दिखाई देता है।