छत्तीसगढ़

कोड़िया में नए स्कूल भवन पर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू का जताया आभार, कहा—'वादा निभाया, बच्चों का भविष्य संवारा'

अंडा (दुर्ग)। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम कोड़िया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों, शाला प्रबंधन समिति और जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के सम्मान में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। लंबे समय से नए भवन की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए श्री साहू के प्रयासों की सराहना की।

Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हुए। उनके साथ जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, पूर्व जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति चुन्नीलाल चंद्राकर, जगदीश दीपक साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुकेश
Sarada

ग्रामीणों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि विद्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका था। बारिश के दिनों में छत टपकती थी और बच्चों को असुविधा के बीच पढ़ाई करनी पड़ती थी। कई वर्षों से नए भवन की मांग की जा रही थी, जिसे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर अनुशंसा की। उनके प्रयासों से भवन की स्वीकृति मिली और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब विद्यार्थियों को आधुनिक एवं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

खाटू श्याम
Ad

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। जब उन्हें विद्यालय की बदहाल स्थिति की जानकारी मिली थी, तभी उन्होंने इसे प्राथमिकता में रखते हुए नए भवन की स्वीकृति दिलाने का संकल्प लिया था। आज भवन का निर्माण पूरा होने और बच्चों को समर्पित होने पर उन्हें बेहद संतोष है।

उन्होंने कहा कि यह भवन किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक सोच, जनप्रतिनिधियों के सहयोग, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों की अपेक्षाओं का परिणाम है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

अलताब
शमशेर

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के वरिष्ठ दिवंगत भरत लाल चंद्राकर के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को भी याद किया गया। उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय भवन के निर्माण में उनका सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। इसी अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

आभार सभा में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, शिक्षकों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हुए इस विकास कार्य को गांव लंबे समय तक याद रखेगा और इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्यक्ष आनंद चंद्राकर, सरपंच खुमान निषाद, सी.एल. चंद्राकर, मलेश निषाद, द्रोपती चंद्राकर, चंद्रकुमार चंद्राकर, राधेलाल साहू, उमेश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्राचार्य नीलमणि उजवने एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन व्याख्याता डॉ. सरोज साहू एवं शीला चंद्रा ने किया।