*मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में संपन्न*
*मध्य ब्लॉक के पदाधिकारी बूथ में जाएं बूथ को मजबूत करें जनहित के मुद्दे उठायें :धीरज बाकलीवाल*
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक आज राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने सहित ब्लॉक के किये कायो की समीक्षा कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श कर संपादित करें एवं बूथ में जाकर संगठन को मजबूत करें। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में मध्य ब्लॉक के प्रभारी संजय बत्रा ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन अजय शर्मा ने किया।
बैठक में पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,शकुन ढीमर,मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,मीना पाल,गणेश सोनी,अली असगर,मनोज सिंह,ममता गुप्ता,पासी अली,अनिल देशमुख,नीलू जेम्स,नरेंद्र सोनकर,नीता कश्यप,बिंदु राजपूत,डोमारसिंह राजपूत,शत्रुघ्न चक्रधारी रवि कोसरिया,ईश्वर साहू,शिवाकांत तिवारी, प्रकाश सिवणकर,अनीश रजा,जितेंद्र तिवारी,भावेंद्र चंद्राकर,कल्याण सिंह ठाकुर, रामरतन जलतारे,सुमित घोष,द्वारका ठाकुर,रूपलाल मरकाम,अमोल जैन,मोहम्मद अख्तर चौहान,आयुष शर्मा,अनिल नामदेव उपस्थित थे।







