भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी की मौजूदगी में कोहका मंडल की DLP कार्यशाला संपन्न, संगठन सशक्तिकरण और बूथ प्रबंधन पर हुआ व्यापक मंथन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के कोहका मंडल द्वारा आयोजित डीएलपी (DLP) कार्यशाला का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, आगामी संगठनात्मक अभियानों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Bharti college
स्पर्स

कार्यशाला में मुख्य मंडल प्रभारी विनोद सिंह, सह प्रभारी सुनील मौर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण पांडे मंडल अध्यक्ष गोपाल साहू, महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में संगठनात्मक अनुशासन, बूथ प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

मुकेश
Sarada

मुख्य वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला होती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

खाटू श्याम
Ad

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन निरंतर प्रशिक्षण और संवाद की प्रक्रिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार करता है। डीएलपी कार्यशाला का उद्देश्य भी कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जनसेवा के प्रति और अधिक जागरूक एवं सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें, आम जनता के बीच नियमित संवाद स्थापित करें तथा सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता से भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

अलताब
शमशेर

कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। अंत में सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।