भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

कृष्णा नगर हाईस्कूल में धूमधाम से मनाया गया संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत

भिलाई। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को उत्सव का रूप देते हुए संकुल केंद्र शासकीय हाईस्कूल कृष्णा नगर में संकुल स्तरीय एवं शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना, उनमें विद्यालय के प्रति अपनापन विकसित करना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल तैयार करना था।

Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम में शासकीय हाईस्कूल कृष्णा नगर के एसएमडीसी अध्यक्ष शंकर लाल देवांगन, एसएमसी अध्यक्ष मदन सेन, एसएमसी उपाध्यक्ष महावीर वर्मा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण, विद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा तिवारी, संकुल समन्वयक रामकुमार चंद्राकर, पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक श्रीमती शुभ्रा भट्टाचार्जी, प्राथमिक प्रधान पाठक प्रशांत देशपांडे, व्याख्याताओं, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुकेश
Sarada

प्रवेशोत्सव के दौरान कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमीं में नवप्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने नए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में मिले इस सम्मानपूर्ण स्वागत से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

खाटू श्याम
Ad

इस अवसर पर विद्यार्थियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का भी वितरण किया गया, ताकि किसी भी छात्र को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें देशभक्ति, शिक्षा एवं संस्कार आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों की खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों एवं शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई।

अलताब
शमशेर

अभिभावकों ने भी विद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेशोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में विद्यालय के प्रति अपनापन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और नवप्रवेशी बच्चों के उत्साह एवं मुस्कान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।