भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

अपराधियों के हौसले बुलंद: भिलाई में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर चाकू तान लूटा सोने का हार, CCTV में कैद हुई वारदात; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेवई थाना क्षेत्र में एक नकाबपोश बदमाश दिनदहाड़े एक फ्लैट में घुस गया और घर में मौजूद बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने दंपती से सोने-चांदी के जेवर और नकदी की मांग की तथा महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Bharti college
स्पर्स

पुलिस के अनुसार, यह घटना नेवई थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स के फ्लैट नंबर-109 की है। फ्लैट में रहने वाले वी. कुमार (59) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके सास-ससुर के घर में एक अज्ञात युवक घुस आया है और हथियार के बल पर उन्हें डरा-धमका रहा है।

मुकेश
Sarada

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। घर में घुसते ही उसने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर आतंकित किया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के गले से सोने का नेकलेस छीन लिया और तेजी से मौके से फरार हो गया।

खाटू श्याम
Ad

घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार, घरेलू सहायिका और अन्य गवाहों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान विभान्शु महोबिया (21) के रूप में की।

जांच में पता चला कि आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के मंडला जिले का रहने वाला है और वर्तमान में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोने का नेकलेस, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

अलताब
शमशेर

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच ने इस मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं और उसके किसी अन्य साथी की भूमिका तो नहीं है। दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती को निशाना बनाकर की गई इस लूट की घटना ने क्षेत्र के लोगों में दहशत पैदा कर दी है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।