भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

थाना वैशाली नगर: 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने वाले 10 आरोपियों को वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया

मुखबिर सूचना पर स्टील नगर कैम्प-1 स्थित मकान में रेड कार्यवाही कर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते एवं खिलाते हुए 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Bharti college
स्पर्स

आरोपीगणों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, जुआ फड़, नगदी रकम ₹44,100 एवं 09 मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए।

मुकेश
Sarada

आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 282/2026 अंतर्गत धारा 4 एवं 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

खाटू श्याम
Ad

सार्वजनिक स्थान एवं आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही जारी है।

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 06.07.2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टील नगर कैम्प-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान, सत्य साई होटल के पास, चंद्रकला उर्फ बुच्ची एवं कृष्णा देवी द्वारा 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर 10 व्यक्ति 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

अलताब
शमशेर

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम ₹44,100 तथा 09 मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 282/2026, धारा 4 एवं 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना का कारण :
अवैध रूप से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से जुआ खेलना एवं खिलाना।

घटनास्थल :
ए. सरस्वती का मकान, सत्य साई होटल के पास, स्टील नगर कैम्प-1, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. महेश कुमार, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, दुबे आटा चक्की के पास, भिलाई।
2. सुरेन्द्र प्रसाद, निवासी सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
3. आर. राजु राव, निवासी आंध्रा स्कूल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
4. राजेश सोनी, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
5. पी. तरुण, निवासी कैम्प-1, सड़क नं. 18, भिलाई।
6. के. प्रवीण कुमार, निवासी प्रज्ञा विद्यालय के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
7. भुजंग राव, निवासी मदर टेरेसा नगर, कैम्प-1, भिलाई।
8. मोहम्मद आजाद, निवासी मुकेश ट्रेडर्स के पास, सड़क नं. 18, कैम्प-1, भिलाई।
9. चंद्रकला उर्फ बुच्ची, निवासी सड़क नं. 18, सत्य साई होटल के पास, कैम्प-1, भिलाई।
10. कृष्णा देवी, निवासी मुकेश टेलर्स के पास, भिलाई।

जप्त सामग्री :

1. 52 पत्ती ताश।
2. नगदी रकम ₹44,100।
3. 09 मोबाइल फोन।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस की टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन, योजनाबद्ध घेराबंदी एवं प्रभावी रेड कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में थाना वैशाली नगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।