भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत: 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था, आत्महत्या या हत्या? शरीर पर चोट के निशानों से उठे सवाल

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सुपेला थाना क्षेत्र के एक होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर अटल आवास निवासी शादाब (19) के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था। कुछ ही घंटों बाद होटल के कमरे में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Bharti college
स्पर्स

घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

मुकेश
Sarada

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतक के परिजनों ने पुलिस की शुरुआती थ्योरी पर सवाल खड़े कर दिए। परिजनों का कहना है कि शादाब के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

खाटू श्याम
Ad

जानकारी के अनुसार, शादाब मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था। होटल में कमरा लेने के बाद दोनों वहीं रुके थे। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव कमरे में मिला। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस ने होटल के कर्मचारियों और घटना के समय युवक के साथ मौजूद महिला मित्र से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज, एंट्री रजिस्टर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

अलताब
शमशेर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि शादाब ने आत्महत्या की या उसके साथ कोई आपराधिक वारदात हुई।