हज़ारों कार्यकर्ताओं के जोश के बीच दुर्ग पहुँचे छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट , धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत एवं निकली बाइक रैली


आज दुर्ग की धरती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट जी के दुर्ग आगमन पर कांग्रेसजनों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, सहप्रभारी संपत कुमार , पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे

दुर्ग के मिनीमाता चौक पर पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा नारेबाज़ी, ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ शीर्ष नेताओं का अभिनंदन किया। भीड़ में भारी उत्साह देखने को मिला।



धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में मिनीमाता चौक से गांधी प्रतिमा तक एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की ख़ास बात यह रही कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने स्वयं बाइक चला कर युवाओं में जोश और उत्साह का संचार किया। इस रैली में सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, संपत कुमार, श्री उमेश पटेल तथा धीरज बाकलीवाल सबसे आगे बाइक पर नज़र आए। रैली में सैंकड़ों मोटरसाइकिलें, झंडे, बैनर और कांग्रेस के नारों से गूंजती हुई भीड़ ने दुर्ग शहर को कांग्रेसमय बना दिया।


हज़ारों की संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नेताओं का स्वागत किया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद की।



































