राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने का प्रयास, छात्रों पर लाठीचार्ज अस्वीकार्य :-धीरज बाकलीवाल
दुर्ग में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ चार ब्लॉकों में रैली कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग , प्रभारी जरिता लैटफलांग हुई शामिल
दुर्ग, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (शहर) द्वारा केंद्र सरकार की कथित दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में शहर के तीनों ब्लॉकों में व्यापक धरना-प्रदर्शन एवं रैलियों का आयोजन किया गया। दिल्ली के जंतर-मंतर में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी तथा छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में राजीव भवन से विशाल रैली निकाली गई ।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया के नेतृत्व में महाराजा चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी ज़रीटा लैतफ्लांग विशेष रूप से शामिल हुईं।
वहीं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद देव ताम्रकार के नेतृत्व में नयापारा चौक पर प्रदर्शन कर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। उत्तर ब्लॉक में भी रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया ।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को लगातार कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ उठाने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक परंपराओं के विरुद्ध है।
उन्होंने कहा, "जब छात्र अपने भविष्य, परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे, तब सरकार को संवाद करना चाहिए था, लेकिन उनकी आवाज़ को दबाने के लिए लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों का सहारा लिया गया। यह लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की आवाज़ बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, इसलिए उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।"
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी ज़रीटा लैतफ्लांग ने कहा कि देश का भविष्य छात्र और युवा हैं। यदि अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर बल प्रयोग किया जाता है और उनका समर्थन करने वाले जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना पर सीधा आघात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि छात्रों की जायज़ मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए, गिरफ्तार किए गए सभी नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए तथा छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की भी मांग की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ज़रीटा लैतफ्लांग, क्षितिज चंद्राकर, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद देव ताम्रकार, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रायसिंह दिकोला, राहुल शर्मा, कौशल किशोर सिंह, दुष्यंत ताम्रकार, अशोक मेहरा, गणेश सोनी, हेमंत तिवारी, राजकुमार वर्मा, शकुन ढीमर, देव सिन्हा, प्रकाश सिवनकर, मीना पाल, सरिता ताम्रकार, सुमित घोष, नंदकिशोर शर्मा, मंजू सोनी, नीता कश्यप, मीना मानिकपुरी, ममता गुप्ता, भूपेंद्र सेन, नीलू जेम्स, अली असगर, मनीष सोनवानी, ईश्वर साहू, मनोज सिन्हा, शत्रुघ्न चक्रधारी, अभिनव बघेल, एनी पीटर, आर.एन. सेनापति, बरसाती मटियारा, अनीस थारानी, शाहिद खान, हुसैन मथाई, हितेश सेन, एजाज़ गोल्डी, फिरोज खान, रुपेश शर्मा, हिमांशु शर्मा, चिराग शर्मा, राजेश यादव, प्रेमलता साहू, कन्या ढीमर, अजय शर्मा, अजय मिश्रा, मधुकेश तिवारी, सुशील भारद्वाज, अब्दुल गनी, अयूब खान, भीम सेन, गौरव उमरे, शिशिरकांत कासर, ललित उइके, रमीज़, बीना देशमुख, निकिता मिलिंद, हेमा साहू, नंदा रावत, अर्चना श्रेया, सनी खोबरागड़े, शहनवाज़ खान, प्रकाश जोशी, भुलेंद्र साहू, हुसैन थारानी, दीपक जैन, सतीश पांडेय, धर्मेंद्र महानंद, मिर्ज़ा जुनैद, अनिल राव, लकेश देशमुख, शिबू मिर्ज़ा, एजाज़ खान, अहमद चौहान, सतीश रजक, बाबू रिज़वी, विजय चंद्राकर, कुणाल तिवारी, प्रियांशु नायडू, शादिक अली, साई रेड्डी, शेखर पांडेय, मुसैफ खान, आदिल खान, आरिफ अली, प्रेम कुमार, चंद्रमोहन गभाने एवं अंश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।








