छत्तीसगढ़

"शकुन्तला विद्यालय में पद अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, छात्र नेतृत्व की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी"

भिलाई। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, दायित्वबोध और संगठन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से शकुन्तला विद्यालय के आकर्षक प्रांगण में शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को पद अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उन विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिन्होंने अपनी औपचारिक दायित्वनिष्ठा, चुस्त व्यवहारिकता और पैनी दृष्टि से अपने छात्र-समूह में विशिष्ट पहचान बनाई है।

Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विभिन्न सदनों की चतुरंगी टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट के साथ हुआ। शिवाजी, टैगोर, अशोका एवं रमन हाउस के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। सदनों के कैप्टनों को बैज पहनाकर उन्हें सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुकेश
Sarada

शकुन्तला विद्यालय ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा एवं विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने शकुन्तला विद्यालय (सीबीएसई) के कक्षा 12वीं के छात्र आयुष चंद्रवंशी को हेड बॉय तथा छात्रा प्रकृति साहू को हेड गर्ल के पद से अलंकृत किया। इसी प्रकार शकुन्तला विद्यालय क्रमांक-2 के छात्र नील कुमार को हेड बॉय और छात्रा माही बंजारा को हेड गर्ल के रूप में सम्मानित कर विद्यालय के छात्र नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।

खाटू श्याम
Rungta

इसके अलावा कक्षा 8वीं के छात्र तनिष्क लालवानी एवं छात्रा पलक सिंह को जूनियर कोऑर्डिनेटर के पद के लिए चयनित किया गया। दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में सभी कक्षाओं के क्लास कैप्टन एवं वाइस कैप्टन को उनके कक्षा शिक्षकों द्वारा बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा विद्यालय के आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ भी ली।

अलताब
शमशेर

समारोह को संबोधित करते हुए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को नेतृत्व और जिम्मेदारी का वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं। विद्यार्थी जीवन में दायित्वों का निर्वहन करने से उनमें निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो भविष्य में उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के जिम्मेदार नागरिक और समाज के मार्गदर्शक बनेंगे।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार, शारदा विद्यालय रिसाली की मैनेजर ममता ओझा, अन्य प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे समारोह के दौरान उत्साह, अनुशासन और गौरव का वातावरण देखने को मिला। पद अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और यादगार अवसर बन गया।