NEET-2026 में शकुन्तला विद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 15 विद्यार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
भिलाई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 के परिणामों में शकुन्तला विद्यालय एवं शकुन्तला विद्यालय क्रमांक-2, रामनगर, भिलाई के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के लगभग 15 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित कर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
18 जुलाई 2026 को घोषित हुए परीक्षा परिणामों के अनुसार, आर्यन गायकी ने 577 अंक प्राप्त कर विद्यालय के सफल विद्यार्थियों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अदिति मिश्रा ने 545 अंक, पियूष पटेल ने 506 अंक, अमन कुमार सिंह ने 488 अंक तथा मोहम्मद शहीद ने 462 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। वहीं सृष्टि चौधरी एवं महेश जंघेल ने 400-400 अंक हासिल किए।
अन्य सफल विद्यार्थियों में निधि पटेल (377 अंक), देविका जंघेल (366 अंक), प्रांजल पोटई (322 अंक), आदित्य चौरसिया (303 अंक), प्रज्ञा वर्मा (300 अंक), प्रियांशी चंद्राकर (278 अंक), छवि सिंह बघेल (266 अंक) तथा राजनंदिनी पैइका (236 अंक) शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर सफलता का यह मुकाम हासिल किया है।
शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे और संस्था का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन ओझा, शारदा विद्यालय रिसाली की मैनेजर ममता ओझा सहित विद्यालय के समस्त इंचार्ज, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। NEET-2026 के परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि उचित मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।








