एमजे कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के विद्यार्थियों का चौथे वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

एमजे कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के विद्यार्थियों का चौथे वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दुर्ग । एमजे कॉलेज आफ नर्सिंग, कोहका, जुनवानी, दुर्ग के विद्यार्थियों का पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष यूनिवर्सिटी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित चतुर्थ वर्ष जून 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम रहा जिसमें प्रथम नीलम वर्मा 75.8%, द्वितीय दिव्या 74.8% एवं तृतीय शिव पटेल 74% के साथ कक्षा में अपना विशिष्ट स्थान बनाया । इसी प्रकार कॉलेज का ओवरऑल 100% परिणाम रहा । इसके उपलक्ष्य में संस्था के डायरेक्टर, प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकगण द्वारा सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।