छत्तीसगढ़

‘अलविदा दुर्ग-भिलाई’: ढाई साल की सेवा के बाद भावुक हुए एएसपी, बोले— आपकी यादें जीवनभर रहेंगी साथ

दुर्ग। मार्च 2024 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के रूप में दुर्ग जिले में अपनी प्रशासनिक पारी की शुरुआत करने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ढाई वर्ष के सफल और यादगार कार्यकाल के बाद जिले को भावुक शब्दों में अलविदा कहा। उनका स्थानांतरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के पद पर होने के बाद उन्होंने दुर्ग शहर के प्रभार से मुक्त होते हुए एक भावनात्मक संदेश जारी किया।

Bharti college
स्पर्स

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में बिताया गया समय उनके जीवन के सबसे सुनहरे अध्यायों में से एक रहेगा। इस दौरान उन्हें जनता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथियों, समाजसेवियों, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों, अधिकारियों-कर्मचारियों, मित्रों, शुभचिंतकों और सहयोगियों से अपार स्नेह और सहयोग प्राप्त हुआ।

मुकेश
Sarada

उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग, विश्वास और समर्थन के कारण ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानांतरण के बाद भी उन्हें इसी तरह का स्नेह और अपनापन मिलता रहेगा, ऐसी उन्हें पूर्ण आशा है।

खाटू श्याम
Rungta

एएसपी ने अपने संदेश में दुर्ग की आराध्य देवी दुर्ग चंडी माई एवं सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां दुर्ग चंडी और हनुमान जी की कृपा सदैव उन पर बनी रहे तथा दुर्ग-भिलाई की मधुर स्मृतियां उनके मन-मस्तिष्क में हमेशा जीवंत रहेंगी।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और पुलिस एवं आम जनता के बीच विश्वास कायम करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए। यही कारण रहा कि उनकी विदाई का संदेश सामने आने के बाद शहर के विभिन्न वर्गों में भावनात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

अलताब
शमशेर

अपने संदेश के अंत में उन्होंने दुर्ग और भिलाईवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लिखा— “अलविदा दुर्ग, अलविदा भिलाई।”

ढाई वर्षों के इस कार्यकाल का समापन भले ही हो गया हो, लेकिन दुर्ग-भिलाई की जनता के साथ बने आत्मीय संबंध और यादें उनके साथ हमेशा बनी रहेंगी।