दुर्ग में SIR अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय-BLO के साथ घर-घर पहुंच मतदाताओं को जागरूक कर रहे है कांग्रेस बूथ एजेंट

दुर्ग में SIR अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय — BLO के साथ घर-घर पहुंच मतदाताओं को जागरूक कर रहे है कांग्रेस बूथ एजेंट

दुर्ग । मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR – Special Intensive Revision) को लेकर दुर्ग शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को फॉर्म भरवाने और सूची में अपने नाम की पुष्टि कराने में सहयोग दे रहे हैं।

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के के अध्यक्ष अलताफ अहमद के निर्देश पर मध्य ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बूथ क्रमांक 104, 133, 134 एवं 135 में कांग्रेस के बूथ बीएलए — श्रद्धा सोनी, मनोज सिन्हा, अशोक मेहरा एवं शत्रुघ्न चक्रधारी — ने घर-घर जाकर मतदाताओं को SIR फॉर्म उपलब्ध कराए और उन्हें फॉर्म भरने में मदद की। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नामों को खोजकर संबंधित मतदाताओं को जानकारी दी ताकि उन्हें वर्तमान फॉर्म भरने में आसानी हो सके। यह कार्य लगातार जारी है।

वहीं पश्चिम ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 1 नयापारा से छाया पार्षद चिराग शर्मा ने बूथ क्रमांक 105 एवं 106 में घर-घर जाकर मतदाताओं को SIR फॉर्म प्रदान किए और उन्हें मतदान सूची में अपने नाम की पुष्टि करने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 13 मोहन नगर क्षेत्र में भी सुनील कोहले ने मतदाताओं से संपर्क कर अभियान को गति दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रयास निर्वाचन आयोग के उद्देश्यों के अनुरूप ही नहीं बल्कि जनसंपर्क और जनजागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी का मानना है कि हर नागरिक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसका नाम मतदाता सूची में मौजूद रहे, ताकि लोकतंत्र की जड़ें और गहरी हों।

दुर्ग शहर में कांग्रेस का यह अभियान आने वाले दिनों में और भी बूथों तक विस्तार किया जाएगा, जिसमें युवा कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस और ब्लॉक इकाइयाँ मिलकर जनता के बीच जाएँगी।