दुर्ग पुलिस की संवेदनशील पहल: डायल 112 की तत्परता से बची महिला की जान, शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या का किया था प्रयास

दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से एक महिला की जान बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार एक महिला ने आत्महत्या की नियत से शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

दिनाँक 03.01.2026 को किसी अज्ञात महिला व्दारा आत्महत्या करने की नियत से शिवनाथ नदी में कूदने की सूचना डीपीसीआर को प्राप्त होने पर दुर्ग थाना की डायल 112 के चिता 2 को इवेंट दिया गया। जो घटनास्थल पहुंचने पर पूनम श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष निवासी मोहन नगर थाना क्षेत्र व्दारा आत्महत्या करने के लिए शिवनाथ नदी में कूदगई थी, जिसे डायल 112 के स्टाफ व्दारा सुरक्षित उसके माँ और भाई के सुपुर्द किया गया।समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित निर्णय लिया गया, जिससे महिला की जान बच सकी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

दुर्ग पुलिस समाज की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी।