filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 33;

सुपेला संडे मार्केट में भिलाई निगम और पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: अतिक्रमण और सड़क पर अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों के खिलाफ चला निगम का बुलडोजर, हटाए गए बेजा कब्जे

कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू की गई, जिसमें निगम का पूरा अमला और 200 की संख्या में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

विरोध की आशंका को देखते हुए सुपेला, छावनी, खुर्सीपार, सेक्टर-6 कोतवाली और जामुल थाने की पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। महिला पुलिस बल भी कार्रवाई में शामिल रही। कार्रवाई से पहले ही शनिवार देर रात सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दे दी गई थी।

एक दिन पहले ही दुकानदारों को कार्रवाई के बारे में बताया गया

निगम प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। रात के समय पुलिस फोर्स ने पूरे इलाके में गश्त कर दुकानदारों को कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। इसके बावजूद सुबह दुकानदारों को इसकी पूरी भनक नहीं लग सकी और निगम की टीम ने तय समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

सुबह 6 बजे से जारी है कार्रवाई

नगर निगम की टीम सुबह 6 बजे जैसे ही निगम की टीम मौके पर पहुंची, अवैध रूप से लगाए गए ठेले, दुकानें और अस्थायी निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी भी दुकानदार ने विरोध करने की हिम्मत नहीं की। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

रात में पुलिस का फ्लैग मार्च

शनिवार की देर रात भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र में गश्त की थी। इस दौरान आसपास के सभी थानों के टीआई भी मौजूद रहे। निगम प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस बल की मांग की गई है।

लगातार आ रही थी शिकायतें

बता दें कि सुपेला संडे मार्केट में बेतरतीब ढंग से दुकानें लगने के कारण हर रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाती थी। सड़क पर अतिक्रमण की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम प्रशासन ने यह कदम उठाया। कुछ दिन पहले ही इस संबंध में कलेक्टर से भी शिकायत की गई थी, जिसके बाद निगम ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू की।

सड़क किनारे की दुकानों के अतिरिक्त निर्माण और बांस बल्ली से किए गए कब्जों को अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने ध्वस्त कर दिया. इस दौरान व्यापारियों और निगम कर्मियों के बीच गहमा गहमी का माहौल भी देखने को मिला।

कार्रवाई के बाद भी नहीं मानते दुकानदार

आपको बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई समय समय पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती है. सुपेला के संडे मार्केट में इससे पहले भी कई बार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.लेकिन कार्रवाई के बाद फिर से उसी जगह पर कब्जा शुरु हो जाता है. खासकर सड़क किनारे दुकानदार अपने सामने के हिस्से में बांस बल्ली लगाकर दुकान बढ़ा लेते हैं.जिससे सड़क पर बिना वजह के जाम लगता है।

भारी पुलिस बल को देखते हुए किसी की हिम्मत विरोध करने की नहीं हुई। शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने की दिशा में सुपेला संडे मार्केट पर कार्रवाई की आम जनता ने भी जमकर सराहना की।