क्षत्रिय कल्याण सभा सेक्टर 7 भिलाई में 9 मई 2026 को वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी की 486 वीं जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप भवन ,सेक्टर 7 भिलाई से आज एक भव्य विशाल शोभा यात्रा का आयोजन संपूर्ण क्षत्रिय समाज के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम में पहले महाराणा प्रताप भवन सेक्टर 7 स्थित महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर विशाल व भव्य शोभा यात्रा की शुरुवात की गई ।
इस शोभा यात्रा में भिलाई दुर्ग के समस्त क्षत्रिय समाज के सम्माननीय सदस्य व सनातनी अपने अपने परिवार सहित शामिल हो कर इस शोभा यात्रा का उत्साह वर्धन किया ।
क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर संपूर्ण भिलाई दुर्ग के समस्त क्षत्रिय परिवारों ने अपनी सहभागिता निभाई और इस विशाल शोभा यात्रा को अति भव्य स्वरूप दिया।
क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई की तरफ से श्री शैलेंद्र सिंह (अध्यक्ष) ,श्री दया सिंह (उपाध्यक्ष), श्री राजेश सिंह (उपाध्यक्ष), श्री सुनील सिंह (मंत्री), श्री संजय सिंह राठौड़(कोषाध्यक्ष), श्री विजय सिंह (सहमंत्री), श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह(सहमंत्री), श्री मानवेंद्र सिंह (संगठन मंत्री), श्री नागेंद्र सिंह(प्रचार मंत्री), कार्यकारिणी सदस्य श्री अरविंद सिंह,श्री संजय सिंह, श्री अशोक सिंह, श्री रामनारायण सिंह, श्रीमती करुणा सिंह परिहार, श्री अनुज कुमार सिंह, श्री प्रदीप सिंह, श्री हर्षवर्धन सिंह, श्री अतेंद्र सिंह, श्री राजेश सिंह साथ ही हमारी महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह व युवा विंग अध्यक्ष श्री बबलू सिंह राजपूत का सहयोग इस विशाल शोभायात्रा के कार्यक्रम में सराहनीय रहा ।
साथ ही भिलाई के सर्व सनातनी समाज की तरफ से श्री पिंटू ओझा, दिलीप केसरवानी, संजय सिंह (तालपुरी निवासी) की तरफ से सिविक सेंटर चौक पर शीतल जल व कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था शोभा यात्रा में शामिल समस्त क्षत्रिय समाज के लिए की गई।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ व समस्त सम्माननीय क्षत्रिय समाज का सहयोग इस विशाल शोभा यात्रा के कार्यक्रम में सराहनीय रहा।













