भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

कूलर और टीवी की मांग को लेकर गर्भवती बहू से प्रताड़ना, पति-सास-ससुर पर FIR

दुर्ग। जिले के नंदिनी माइंस अहिवारा क्षेत्र में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में महिला थाना भिलाई नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

पीड़िता शिल्पा गोस्वामी (25) ने शिकायत में बताया कि शादी के शुरुआती करीब 15 दिनों तक ससुराल में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति सिद्धार्थ गिरी, ससुर ईश्वर गिरी और सास रेखा गोस्वामी का व्यवहार बदल गया। शिल्पा के मुताबिक, ससुराल पक्ष लगातार दहेज को लेकर ताने देता था और कम सामान लाने की बात कहकर अपमानित करता था।

मुकेश
Sarada

महिला का आरोप है कि उससे सोने का ब्रेसलेट, कूलर और बड़ा टीवी लाने की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता और गाली-गलौज की जाती थी। शिल्पा ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे किराए के मकान में अकेला छोड़कर चला गया, जबकि वह इस समय चार महीने की गर्भवती है।

खाटू श्याम
Ad

पीड़िता ने बताया कि लगातार प्रताड़ना और तनाव के कारण उसकी मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ा। इसके बाद उसने महिला थाना भिलाई नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Ad

महिला थाना प्रभारी नीता राजपूत ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीजू एंथोनी
अलताब
शमशेर