मैत्री विद्या निकेतन
MGM

कॉपी जांच में बड़ी लापरवाही: 30 शिक्षक तीन साल के लिए बोर्ड कार्यों से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गंभीर लापरवाही सामने आने पर बड़ा कदम उठाया है। मंडल ने 30 शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें आगामी तीन वर्षों तक बोर्ड से जुड़े सभी कार्यों से ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है।

kd school
Ad

Media

Sarada

जानकारी के अनुसार, हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद कई विद्यार्थियों ने अपने अंकों को लेकर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुनर्मूल्यांकन के दौरान जब उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की गई, तब कई छात्रों के अंकों में 20 से 40 नंबर तक का बड़ा अंतर पाया गया। इतनी बड़ी संख्या में अंक बढ़ने या घटने को मंडल ने गंभीर त्रुटि और मूल्यांकन में लापरवाही माना।

MGM
खाटू श्याम
Ad

Media

Ad

जांच में सामने आया कि कुछ शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान सवालों के अंक जोड़ने में गलती की, तो कहीं सही उत्तरों को भी अंक नहीं दिए गए। कई कॉपियों में टोटलिंग और अंक दर्ज करने में भी भारी चूक मिली। मंडल ने इसे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मानते हुए संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया।

स्पर्स
अग्रेसन

Media

मंडल द्वारा जारी आदेश में संबंधित शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने की अनुशंसा भी की गई है। साथ ही भविष्य में मूल्यांकन कार्यों में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही भी विद्यार्थियों के करियर पर बड़ा असर डाल सकती है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले समय में मूल्यांकन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए अतिरिक्त निगरानी और प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अतुल पर्वत