मैत्री विद्या निकेतन
MGM

रायपुर में चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब रेलवे स्टेशन से खरोरा जा रही एक सिटी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए यात्री गेट से बाहर निकलने के साथ ही कई लोग बस से कूद पड़े। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी।

kd school
Ad
ST collage

जानकारी के मुताबिक, सिटी बस रोजाना की तरह शाम की रिटर्न ट्रिप में रेलवे स्टेशन से खरोरा की ओर जा रही थी। बस में यात्रियों की भारी भीड़ थी। जैसे ही बस सड्डू साइंस सिटी सेंटर टर्निंग के पास पहुंची, ड्राइविंग साइड में बीच हिस्से में डीजल टैंक के पास अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

Sarada

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में धुआं उठते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

भिलाई पब्लिक स्कूल
खाटू श्याम
Ad

आग लगने के कारण पुराने विधानसभा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।

Ad

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस में अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं था, जिसके कारण शुरुआती आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं दमकल वाहन के समय पर नहीं पहुंचने से आग तेजी से फैल गई और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

स्पर्स
क्रिश्चियन कॉलेज

प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार संचालन और नियमित मेंटेनेंस नहीं होने के कारण तकनीकी खराबी से आग लगी होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। यह बस एक निजी एजेंसी द्वारा सिटी बस सेवा के तहत संचालित की जा रही थी।