मैत्री विद्या निकेतन
MGM

जमीन बंटवारे के नाम पर 45 हजार की रिश्वत, वायरल वीडियो के बाद पटवारी निलंबित

दुर्ग। जमीन बंटवारे के एवज में 45 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। इंटरनेट मीडिया में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई और कार्रवाई की।

kd school
Ad
सिद्दीकी

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर जमीन बंटवारे के बदले पैसे लेते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर एसडीएम भिलाई-3 कार्यालय ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार अहिवारा को सौंपी गई।

Sarada

जांच के दौरान अमन कुमार टंडन, भूमिस्वामी उत्तम टंडन और संबंधित हल्का पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर के बयान दर्ज किए गए। जांच में यह तथ्य सामने आया कि भूमि बंटवारे के नाम पर पटवारी को 45 हजार रुपये दिए गए थे। पूछताछ में पटवारी ने भी स्वीकार किया कि उसने पक्षकार की माता से राशि ली थी। हालांकि उसने यह दलील दी कि वायरल वीडियो में वह वेतन मिलने के बाद रकम लौटाने की बात कह रहा था।

MGM
खाटू श्याम
Ad

जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिलाई-3 महेश सिंह राजपूत ने पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि भूमि बंटवारे के एवज में राशि लेना तथा शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 और नियम-14 का उल्लंघन है, जो कदाचार की श्रेणी में आता है।

Ad

निलंबन अवधि के दौरान पटवारी ठाकुर का मुख्यालय तहसील कार्यालय अहिवारा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। मामले के सामने आने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

स्पर्स
अग्रेसन
अतुल पर्वत