भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भाजपा की संगठनात्मक ताकत बढ़ाने पर जोर, DLP कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी खुर्सीपार मंडल द्वारा आयोजित डीएलपी (DLP) कार्यशाला का आयोजन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं के नेतृत्व कौशल का विकास करना तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रणनीति तय करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

Bharti college
स्पर्स

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा आम जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

मुकेश
Sarada

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को नेतृत्व विकसित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि डीएलपी जैसी कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, अनुशासन, संवाद कौशल और जनसंपर्क के नए आयामों से जोड़ती हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

खाटू श्याम
Ad

जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।

संगठन मंडल प्रभारी प्रवीण पांडे ने संगठनात्मक अनुशासन, टीमवर्क और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही सुनिश्चित होती है और हर कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए।

अलताब
शमशेर

कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौधरी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। वरिष्ठ भाजपा नेता बुधन ठाकुर ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी इसी उत्साह के साथ सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।