भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव बृजेश शर्मा के भाई विजय शर्मा का शुक्रवार, 3 जुलाई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भिलाई गौड़ ब्राह्मण परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू खुर्सीपार निवासी विजय शर्मा का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा आज 3 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे उनके निवास जोशी भवन, बाबा स्वीट्स के पास, न्यू खुर्सीपार, भिलाई से खुर्सीपार मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शोकाकुल परिवार में उनके पिता ओमप्रकाश शर्मा, भाई बृजेश शर्मा (संयुक्त महासचिव, प्रदेश कांग्रेस, छत्तीसगढ़) एवं शिव शर्मा सहित समस्त परिजन शामिल हैं।
विजय शर्मा के आकस्मिक निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।







