भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी को मिला नया नेतृत्व, डॉ. संतोष राय बने अध्यक्ष, पी.एस. बिंद्रा संभालेंगे सचिव

भिलाई। रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। क्लब ने वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. संतोष राय को अध्यक्ष तथा रोटेरियन पी.एस. बिंद्रा को सचिव के रूप में निर्वाचित किया है। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर क्लब के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 3 जुलाई 2026 को शाम 7:30 बजे होटल अमित पार्क, सुपेला (भिलाई) में आयोजित किया जाएगा। समारोह में रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि रोटेरियन अजय अग्रवाल (राउरकेला) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

मुकेश
Sarada

क्लब के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. संतोष राय के नेतृत्व एवं पी.एस. बिंद्रा के कुशल संगठनात्मक अनुभव से रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को नई गति प्रदान करेगा।

खाटू श्याम
Ad

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को बधाई देने वालों में रोटेरियन अशोक सूरी, मूलचंद जैन, रमेश कुमार पटेल, अमित श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, सी.एस. बाजवा, डॉ. अखिलेश, गौरी शंकर अग्रवाल, पी.सी. लालवानी, राजू सिंह, नंदा जी, आर.के. शंकर तथा जनेश्वर सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य शामिल रहे। सभी ने नई टीम के सफल कार्यकाल एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों की शुभकामनाएं दीं।

Ad