भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का बूथ चलो अभियान: भाजपा की मंहगाई व जनविरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता

बूथ चलो अभियान के तहत मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले चंडी मंदिर मंडल के वार्ड नं. 30 तमेरपारा वार्ड एवं वार्ड नंबर 31 आपापुरा वार्ड के बूथ कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद,ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा व मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के विशेष उपस्थिति में रखी गई। बैठक में संगठन सृजन के तहत जननायक राहुल गांधी जी की सोच के अनुरूप संगठन को विस्तार करने एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट कर भाजपा सरकार की महंगाई एवं जन विरोधी नीतियों को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा आम जनता तक पहुंचाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई एवं प्रत्येक बूथ में मासिक बैठक सुनिश्चित करने निर्णय लिया गया।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

बैठक में अलताफ अहमद,संजय बत्रा, राजकुमार वर्मा,गणेश सोनी,सरिता ताम्रकार,भूपेंद्र भीम सेन,चंद्रशेखर पारख,रवि कोसरिया, ममता गुप्ता, नीता कश्यप,हरीश ताम्रकार, रानी देवांगन, नानू देवांगन,लोकेश सोनकर, अख्तर चौहान,बरसाती मटियारा, संतोष महोबिया,मोहम्मद हकीम, आकाश महोबिया उपस्थित थे।

मुकेश
Sarada