मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर खुर्सीपार में भाजपा महिला मोर्चा का आयोजन, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी हुए शामिल
भिलाई। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, ऐतिहासिक एवं जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खुर्सीपार स्थित मंगल भवन, श्रीराम चौक में भाजपा महिला मोर्चा खुर्सीपार मंडल द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए पाक कला, रंगोली एवं गोली-चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, श्रीमती सुषमा जेठानी (संगठन मंडल प्रभारी), प्रवीण पांडे, मनीष पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष कन्हैया सोनी तथा भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) धर्मेंद्र सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस रचनात्मक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और इसी भावना के साथ महिलाओं को समाज एवं संगठन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
पूरा आयोजन उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।











