भाजपा पश्चिम मंडल के DLP प्रशिक्षण शिविर में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने साझा किए संगठन और जनसंपर्क के आधुनिक सूत्र
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, भिलाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना तथा रीति-नीति की विस्तृत जानकारी डिजिटल माध्यम से प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने दीर्घ राजनीतिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल तकनीक एक महत्वपूर्ण साधन बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पारंपरिक जनसंपर्क के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर जनता तक पहुंचने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र में श्री पद्मनाभन जी एवं श्री ऋतुराज शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, सरल ऐप के उपयोग, ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूर्ण करने की प्रक्रिया तथा डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की।
कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रदीप चौधरी जी रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जाकिर भैया, श्री रवि कश्यप, पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी जी, पश्चिम मंडल प्रभारी श्रीमती मांडले जी, श्री संजय दानी जी, श्री मदन सेन जी, श्री करण कन्नौज जी, श्रीमती सीमा तिवारी जी, श्रीमती ज्योति जी, श्रीमती कुंती वर्मा जी, श्री कमिल रॉबर्ट जी, श्रीमती नीता चौरसिया जी, श्रीमती उपासना साहू जी, मीडिया प्रभारी रेहान अहमद एवं सह मीडिया प्रभारी सुजीत सोनवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरल ऐप के माध्यम से DLP कार्यक्रम से जुड़कर पाठ्यक्रम पूर्ण किया तथा भाजपा के इतिहास, संगठनात्मक मूल्यों एवं विचारधारा का अध्ययन किया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों ने अपना डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करने तथा भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा पश्चिम मंडल भिलाई की टीम द्वारा किया गया।









