भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

पहले रेकी, फिर महिला बनकर एंट्री... मिर्ची पाउडर झोंक ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचे बदमाश, बहादुर दुकानदार ने किया नाकाम, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी बाजार में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में फिल्मी अंदाज में लूट की कोशिश से हड़कंप मच गया। तीन नकाबपोश बदमाश पहले ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। इनमें एक आरोपी महिला के वेश में सलवार-सूट पहनकर आया था ताकि किसी को उस पर शक न हो। बदमाश अपने साथ मिर्ची पाउडर, चाकू और देसी कट्टा लेकर पहुंचे थे। हालांकि दुकान संचालक की बहादुरी के चलते उनकी पूरी साजिश नाकाम हो गई। हाथापाई के दौरान बदमाश अपना कट्टा और बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे तीनों आरोपी ग्राहक बनकर छुरी बाजार स्थित राज ज्वैलर्स पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही संचालक राजकुमार अग्रवाल ने जेवर बाहर निकाले, एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने कट्टे और चाकू की नोक पर काउंटर में रखे जेवर समेटने शुरू कर दिए। जल्दबाजी में बदमाश कुछ नकली आभूषणों को भी असली समझकर अपने साथ भरने लगे।

मुकेश
Sarada

उस समय दुकान में तीन कर्मचारी भी मौजूद थे। शोर-शराबा होने पर दुकान संचालक ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे संचालक घायल हो गए। हाथापाई के दौरान एक बदमाश ने उनके हाथ पर दांत से काट लिया। लेकिन संचालक के कड़े प्रतिरोध से बदमाश घबरा गए और भागने लगे।

खाटू श्याम
Ad

भागते समय आरोपी अपना देसी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल की गई प्लैटिना मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए। वे कुछ असली जेवरों के साथ कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी लेकर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि यदि संचालक साहस नहीं दिखाते तो बड़ी लूट की वारदात हो सकती थी।

Ad

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी। मौके से मिले हथियार और बाइक को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात से पहले दुकान और आसपास के इलाके की रेकी की थी।

अलताब
शमशेर

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। महिला के वेश में आए आरोपी की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। कटघोरा एसडीओपी ने दावा किया है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद छुरी बाजार के सराफा व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फरार बदमाशों तक जल्द पहुंचा जा सके।