भिलाई पब्लिक स्कूल
छत्तीसगढ़

भिलाई की बसाहट बचाने जन-जन तक पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, आज सेक्टर-2 से शुरू किया जनसंपर्क अभियान

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई टाउनशिप की बसाहट और शहर की पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार को "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से की। अभियान के पहले दिन उन्होंने पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और टाउनशिप को बचाने की इस मुहिम में सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की।

MGM School se 6
Bharti college
स्पर्स

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में रहने वाले लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। साथ ही सेक्टर-9 अस्पताल सहित बीएसपी क्षेत्र की बसाहट को कमजोर कर निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भिलाई की पहचान, यहां की सामाजिक संस्कृति और वर्षों से बसे परिवारों के भविष्य पर किसी भी प्रकार का संकट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मुकेश
Sarada

उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे भिलाई के अस्तित्व और सम्मान की लड़ाई है। इसलिए सभी नागरिकों को धर्म, जाति और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पूरा शहर साथ खड़ा होगा तो भिलाई की बसाहट को कोई भी नहीं उजाड़ पाएगा।

खाटू श्याम
Ad

अभियान के तहत सेक्टर-2 के वार्ड-56, सड़क-15 तथा वार्ड-55, सड़क-12 में बैठकें आयोजित की गईं। विधायक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों और भिलाई की बसाहट की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

Ad

जनसंपर्क अभियान में पार्षद साधना सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परघनिया, रमाकांत देशलहरे, सेक्टर-4 के राजेश चौधरी, सेक्टर-3 के पार्षद सुरेश वर्मा, हरिश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। 

अलताब
शमशेर


विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यह अभियान आगे भी टाउनशिप के प्रत्येक सेक्टर और हर घर तक पहुंचेगा। वे स्वयं लोगों से लगातार संवाद करेंगे और सभी के सहयोग से भिलाई की बसाहट, सेक्टर-9 अस्पताल तथा शहर की विरासत को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।