छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला भिलाई में नवनियुक्त मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी के साथ पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न

भिलाई नगर, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल, जिला भिलाई द्वारा इंडियन कॉफी हाउस, सेक्टर-10, भिलाई नगर में नवनियुक्त मंडल प्रभारी श्रीमती चंद्रकांता माण्डले एवं मंडल सहप्रभारी श्री मदन सेन के साथ पश्चिम मंडल के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी ने की।

Bharti college
स्पर्स

बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करना, पदाधिकारियों से परिचय स्थापित करना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

मुकेश
Sarada

अपने उद्बोधन में मंडल प्रभारी श्रीमती चंद्रकांता माण्डले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं सेवा भाव को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान, सेवा गतिविधियों तथा संगठन विस्तार के कार्यों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ संपन्न करने पर बल दिया।

खाटू श्याम
Rungta

मंडल सहप्रभारी श्री मदन सेन ने संगठन की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों के दायित्व तथा टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद, समन्वय और सक्रियता ही संगठन की सफलता का आधार है।

बैठक के दौरान मंडल पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर अपनी जिज्ञासाएँ एवं सुझाव रखे, जिनका प्रभारी एवं सहप्रभारी द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। इस संवादात्मक बैठक से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना और अधिक प्रबल हुई।

अलताब
शमशेर

मंडल अध्यक्ष श्री गोल्डी सोनी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रभारी एवं सहप्रभारी के मार्गदर्शन में पश्चिम मंडल संगठनात्मक दृष्टि से नई उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से रामू राव, सीमा तिवारी, किरण भोंसले, बी. पदमनाभन, रितुराज शर्मा, एम. वेणु गोपाल, सुनील पिल्लई, महेंद्र यादव, सरोज टहंगुरिया, सोमेश त्रिवेदी, सुमित्रा रात्रे, रेहान अहमद, सुजीत सोनवानी, निकिता शिगणे, कृपाशंकर मिश्रा, जगन्नाथ जाल, एम. रवि एवं राजेश कनोजिया उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।