छत्तीसगढ़

राम मंदिर दान चोरी पर कांग्रेस का हमला, सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में मौन प्रदर्शन, मुकेश चंद्राकर बोले—आस्था से खिलवाड़ करने वालों को मिले कर्मानुसार फल

भिलाई नगर। अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान की राशि की कथित चोरी के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई मंगलवार, 14 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में शाम 5 बजे सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर गेट पर कांग्रेसजन मौन प्रदर्शन करेंगे और श्री हनुमान जी महाराज को प्रतीकात्मक अर्जी सौंपकर आरोपियों को उनके कर्मानुसार फल मिलने की प्रार्थना करेंगे।

Bharti college
स्पर्स

कांग्रेस ने इस मुद्दे को करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा है कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया दान केवल धन नहीं, बल्कि उनकी आस्था और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे में यदि दान राशि में कथित गड़बड़ी हुई है तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था के साथ विश्वासघात का मामला है।

मुकेश
Sarada

मुकेश चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर मौन रहकर भी अपना सशक्त विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान के दरबार में चढ़ाए गए दान पर भी हाथ साफ करने का दुस्साहस करते हैं, उन्हें कानून के साथ-साथ अपने कर्मों का भी फल अवश्य मिलेगा। इसी भावना के साथ श्री हनुमान जी महाराज से न्याय की प्रार्थना की जाएगी।

खाटू श्याम
Rungta

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, एआईसीसी सदस्यों, विधायकों, पूर्व विधायकों, महापौर, पूर्व महापौर, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, जोन अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और आस्था के साथ कथित खिलवाड़ के विरोध में है। पार्टी ने इसे जनभावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए न्याय और जवाबदेही की मांग उठाई है।

अलताब
शमशेर